गुरसरांय (झांसी)। 25 फरवरी बुधवार को शासन के निर्देश के क्रम में एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट/अधिशासी अधिकारी अजय कुमार यादव के आदेश के क्रम में नगर पालिका परिषद गुरसरांय द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक से सम्बन्धित अभियान चलाया गया है जिसमें लगभग 17 दुकानदारों से पॉलीथीन जब्त करते हुये लगभग 2800 रूपये का जुर्माना भी लगाया गया है तथा दुकानदारों को बताया गया है कि सिंगल-यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथीन के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगायी गयी है। अभियान में सोनू यादव लेखा लिपिक,माहेश्वरी शरण बुधौलिया,योगेन्द्र कुमार मिश्रा,उमेश कुमार,राकेश कुमार सोनी, प्रकाश महाराज,प्रकाश नारायण दीक्षित, दीपक कुमार,जयनारायण कुशवाहा,राजेश सैनी,सूर्या प्रकाश शर्मा,हरिओम,प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में नगर पालिका का स्टाफ मौजूद रहा।
सिंगल यूज प्लास्टिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक- अपर नगर मजिस्ट्रेट
बताते चलें डॉक्टरों से लेकर स्वास्थ्य से संबंधित स्पेशलिस्ट के अनुसार सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से जन-जन को स्वास्थ्य के लिए भारी खतरा बढ़ता जा रहा है और इसके उपयोग पर पूर्णत: प्रतिबंध है लेकिन बार-बार शासन व प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियानों और जागरूक करने के बाद भी लोग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं इसके लिए आगे भी युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर पूर्णत: सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वालों और स्टॉक करने वालों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।
