गुरसरांय (झांसी)। 25 फरवरी बुधवार को गुरसरांय थाना अंतर्गत ग्राम आलमपुरा निवासी 47 वर्षीय बृज किशोर पुत्र रामलाल अहिरवार ने आर्थिक तंगी के चलते अपने घर में दिन के 11:30 बजे लगभग घर में लगे कुन्दे में रस्सी बांधकर अपनी जीवन लीला उस समय समाप्त कर ली है जब परिवार के सारे लोग खेत पर काम को गए हुए थे जबकि बताया जा रहा है कुछ समय पहले ही मृतक बृज किशोर भी खेत से लौटा था लेकिन बृज किशोर जो की किसान,मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था उसके ऊपर खेती किसानी का बैंक के कर्ज के अलावा और भी कर्ज उसके ऊपर था अनुमान लगाया जा रहा है की आर्थिक बोझ के कारण खेती हर,मजदूर,किसान बृज किशोर ने आत्महत्या की है मृतक के एक लड़की,एक लड़का और पत्नी परिवार में थे जिनकी आमदनी का साधन मात्र खेती,मजदूरी था इसकी सूचना गांव वालों ने पुलिस को दी और मृतक को गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरी परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया गुरसरांय पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई तेजी से चालू कर दी है। उधर मृतक के परिवार जनों का इस घटना से रो-रो कर बुरा हाल था।
