झाँसी- लहचूरा थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब तीन दिन से लापता 18 वर्षीय युवती का शव नदी किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला। इलाके में शव मिलने की खबर आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।बताया जा रहा है कि युवती पिछले तीन दिनों से लापता थी। परिजनो द्वारा लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच नदी किनारे शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है—चाहे वह आत्महत्या हो, हादसा या फिर किसी साजिश की आशंका।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर तीन दिन से लापता युवती की मौत कैसे हुई? क्या यह हादसा है, आत्महत्या या फिर कोई साजिश? इन सभी सवालों के जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएंगे।
