गुरसरांय (झांसी)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की परीक्षा के दूसरे दिन नगर के परीक्षा केंद्र खेर इंटर कॉलेज गुरसरांय में परीक्षा के केन्द्र व्यवस्थापक स्टेट्रिक मजिस्ट्रेट संजीव शुक्ला की देखरेख में हुआ। के आई सी केंद्र पर प्रातः हाई स्कूल के ग्रह विज्ञान में 376 पंजीकृत थे,जिसमें 351 ने परीक्षा दी 25 अनुपस्थित रहे तथा इण्टर परिधान रचना में 81 पंजीकृत थीं,जिनमें 79 ने परीक्षा दी 2 अनुपस्थित रहीं।द्वितीय पाली में इंटर के इतिहास में 275 पंजीकृत थे जिसमें 256 ने परीक्षा दी 19 अनुपस्थित रहे। नगर के दूसरे परीक्षा केंद्र श्री कल्याण बाल विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में केंद्र स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट प्रज्ञाश कुशवाहा की देखरेख में हाई स्कूल ग्रह विज्ञान में पंजीकृत 49 पंजीकृत थे,जिनमें उपस्थिति 44 उपस्थित रहे।अनुपस्थित 5 रहे।दूसरी पाली इंटर इतिहास में 47 पंजीकृत थे जिसमें 44 ने परीक्षा दी 19 ने परीक्षा छोड़ी। वही राजकीय इंटर कॉलेज खड़ौरा में केंद्र व्यवस्थापक किरन वर्मा की देखरेख में प्रातः हाईस्कूल में 26 पंजीकृत थे जिनमें 25 ने परीक्षा दी।द्वितीय पाली में इण्टर इतिहास में 97 पंजीकृत थे ,जिनमे 85 विधार्थियो ने उपस्थित होकर शांति पूर्वक परीक्षा दी 12 अनुपस्थित रहे। वही बताते चलें खेर इंटर कॉलेज गुरसरांय के प्रधानाचार्य पंडित धन प्रकाश तिवारी द्वारा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा दिए निर्देशों का ए टू जेड पालन होने से परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ होने की जिले में सराहना हो रही है।
