गुरसरांय(झांसी)। थाना परिसर में रविवार को होली पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने की। इस दौरान थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि होली प्रेम,एकता और सामाजिक समरसता का पर्व है। उन्होंने स्पष्ट रूप से अपील की कि कोई भी ऐसा कार्य न किया जाए जिससे किसी भी व्यक्ति या समुदाय की भावना आहत हो। इस दौरान रामनारायण पस्तोर,आत्माराम फौजी,पेश इमाम शहाबुद्दीन सिद्दीकी,गुलाब चंद्र जैन,सुरेश पांचाल,इकराम खान व पुलिस स्टाफ से उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया,उपनिरीक्षक मयंक मिश्रा,उपनिरीक्षक सूर्यकांत त्रिपाठी,उपनिरीक्षक उमेंद्र सिंह चौहान सहित नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
