गुरसरांय(झांसी)। नगर के ऐतिहासिक श्री कारसदेव बाबा धनी देवालय धनाई गुरसरांय में 21 फरबरी शनिवार को दिन के 10:00 बजे से देर शाम तक भव्य देव दरबार मंदिर के भगत जी प्रेमनारायण कुशवाहा के संयोजन में सम्पन्न हुआ। जिसमें पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के भक्तगण,श्रद्धालु महिला,पुरुष बूढ़े,बच्चे कई सैकड़ों की संख्या में उपस्थित हुए और दर्शन पूजा अर्चना कर खुशहाल जीवन के लिए मन्नत मांगी। इस दौरान क्षेत्र के भारी संख्या में गोटियों के पांच ढांको के बीच आपस में जबरदस्त,आकर्षक,भजन गायन की प्रतिस्पर्धा देर शाम तक चलती रही। इस कार्यकम में प्रमुख रूप से सहयोग कुलदीप यादव(मोनू),नामदेव गोटिया,शिव पुजारी,दिलीप गोटिया,समीर सहित नगर व क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। अन्त में कारस देवता के भगत जी प्रेमनारायण कुशवाहा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद व प्रसाद वितरण किया। बताते चले माह में प्रत्येक चौथ के दिन यह दरबार लगता है जहां दूर-दूर से भक्तगण आते है।
