गुरसरांय (झांसी)। लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ कहे जाने वाले हमेशा सरकार व जनता के बीच कलम चलाकर देश में लोकतंत्र की मजबूती का पत्रकारों के लिए पत्रकारों के संघर्ष से कई सालों पहले गुरसरांय नगर में बना पत्रकार भवन देखभाल और समय से मरम्मत आदि काम काज न होने के चलते पूरी तरह धराशाही होना शुरू हो गया है जिसकी पश्चिम साइड की बाउंड्री बॉल धराशाही हो कर गिर गई है तो जगह-जगह बाउंड्री बॉल से लेकर पत्रकार भवन दरारें सहित लेंटर फटने लगा है वहीं यहां पर देखभाल के अभाव में पूरा पत्रकार भवन परिसर केवल नाम का रह गया है और इस भवन को नगर पालिका परिषद गुरसरांय के स्वामित्व में दर्ज करा दिया गया था और समय-समय पर स्थानीय पत्रकारों ने क्षेत्रीय विधायक से लेकर विधान परिषद सदस्य ने गुरसरांय में पत्रकार भवन निर्माण की मांग की। जनप्रतिनिधियों ने भी बनवाने का भरोसा देकर पल्ला झाड़ लिया जबकि जनप्रतिनिधियों का और प्रशासन से लेकर नगर पालिका परिषद प्रशासन का दायित्व बनता है कि गुरसरांय में बेहतरीन तरीके से हर सरकारी संपत्ति की देखभाल की जाए और कोई भी बिल्डिंग या दीवार गिरती है तो उसकी देखभाल की जाए लेकिन झांसी जिले में लग रहा है प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधि दिन-रात मेहनत करके समाज के दबे कुचले लोगों से लेकर बेजुबान लोगों और सरकार व जनता के बीच बेहतरीन संवाद के रूप में काम करके देश को मजबूत कैसे किया जाए काम करने वाले पत्रकारों के भवन की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। इस संबंध में नगर के पत्रकारों ने जिला प्रशासन,जनप्रतिनिधियों,शासन से बेहतरीन पत्रकार भवन जल्द स्थापित करने की मांग की है।
