झांसी- टहरौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुरैया में तालाब प्रांगण बड़ी माता मंदिर मैं श्री विष्णु महायज्ञ धार्मिक आयोजन के तहत सर्वजातीय निशुल्क कन्या विवाह संपन्न हुआ जिसमें 6 कन्याओं का विवाह संपन्न करा कर समाज में एक आदर्श प्रस्तुत किया गया यह दिव्य आयोजन श्री श्री 1008 यज्ञ आचार्य एवं कथावाचक अनुज कृष्ण शास्त्री जी महाराजघुरैया हाल निवासी झांसी के द्वारा छह कन्याओं को आदर्श रीति रिवाज के अनुसार विवाह संस्कार से जोड़कर उनके नए जीवन की शुरुआत कराई गई इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक और सामाजिक चेतना का प्रसार करना था
सामूहिक विवाह सम्मेलन में बारात के रुकने की व्यवस्था जूनियर हाईस्कूल मैंन रोड पर कराई गई बारात वहां से यज्ञ स्थल तक ढोल नगाड़े डीजे की धुन पर नगर भ्रमण करती हुई पहुंची यह दृश्य देखकर लोगों में हर्ष का माहौल बना हुआ था पूरा नगर जनकपुरी जैसा लग रहा था क्षेत्र से आए सैकड़ो श्रद्धालु एवं बारातियों को विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई थी जनप्रतिनिधियों एवम् दानदाताओं ने भी कन्या विवाह में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
इस अवसर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल सर जी ने नव दंपति को आशीर्वाद देकर उनके नए जीवन में प्रवेश करते हुए उन्होंने कहा कि यह आयोजन आगे भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगा और समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा
क्षेत्र के जिला पंचायत प्रत्याशी पीताम्बर पटेल रनयारा ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में संस्कार एकता और सेवा की भावना मजबूत होती है
बीडीसी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा गुड्डी रानी पटेल ने भी नव दंपति को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में धार्मिक और सामाजिक चेतना जागृत होती है
इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा mlc प्रतिनिधि पुत्र अमित प्रकाश, गरौठा विधायक प्रतिनिधि राहुल राजपूत,विजय निरंजन, जिला डायरेक्टर सहकारी बैंक सुबोध पटेल,पंचम पटेल मंडल अध्यक्ष टहरौली,कुलदीप पटेल प्रधान सिंगार, कमलेश प्रधान वेदा,शैलेन्द्र मुखिया, नेहित पटेल,कौशल पटेल बिजोरा, सरोज यादव,विनोद खन्ना,बबलू झला,अवधेश निरंजन,डॉ गुलाब पटेल,मानवेंद्र पटेल सैगुवां,धर्मेंद्र वेला,अंतिम पटेल, मुनीम पटेल, कपिल पटेल, प्रहलाद पटेल, विपिन पटेल,आशुतोष पटेल,जितेंद्र पटेल,दीपू पटेल सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे
मंच संचालन मुकेश पटेल ने किया
