गुरसरांय (झांसी)। गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने गरौठा विधान सभा क्षेत्र के चौथामील (ग्राम लखावती), बड़वार, बेलमा, बसोवई, बकवांबुर्जुग के किसानों के लो बोल्टेज की समस्या एवं कम बिजली आपूर्ति की समस्या को दूर करने के लिये 33/11 केवी के सबस्टेशन बनाए जाने की मांग को विधानसभा में रखा है। विधायक ने सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि गरौठा विधान सभा क्षेत्र के चौथामील (ग्राम लखावती), बड़वार, बेलमा/बसोवई, बकवांबुर्जुग के क्षेत्रों में कम बोल्टेज के कारण किसानों की सिंचाई प्रभावित होती है. साथ ही नलकूपों की मोटरें नहीं चल पाती हैं. लो बोल्टेज के साथ ही किसानों के सामने कम बिजली आपूर्ति की समस्या भी हमेशा बनी रहती हैं. विधायक जवाहर राजपूत ने बताया कि इन ग्रामों में 33/11 केवी के सबस्टेशन बना दिया जाये तो लो वोल्टेज की समस्या का समाधान हो जायेगा. साथ ही लोहागढ़ 33/11 केवी के सबस्टेशन में 5 एमबी से 10 एमबी भार बढ़ाया जाए।विधायक ने सदन को जानकारी देते हुए बताया कि गरौठा, मारकुवाँ व खडैनी में 33/11 के जो पावर हाउस बने हैं इनके द्वारा संचालित फीडरों में लो वोल्टेज सप्लाई होती है, जिससे किसानों के नलकूपों की मोटरें नहीं चल पाती हैं. इसे देखते हुए गरौठा विधान सभा क्षेत्र के चौथामील (ग्राम लखावती), बड़वार, बेलमा/बसोवई, बकवांबुर्जुग के किसानों के लो बोल्टेज की समस्या एवं कम बिजली आपूर्ति की समस्या को दूर करने के लिये 33/11 केवी का सबस्टेशन बनाया जाए।
