झांसी – टहरौली क्षेत्र के परसा गांव में खेत की सिंचाई करते समय एक दुखद हादसा हुआ जिसमें रामलाल पुत्र बहोरन आदिवासी की नहर में डूबने से मौत हो गई।
मृतक की पहचान रामलाल, निवासी ग्राम परसा, टहरौली अपने खेत में पानी लगाने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने के कारण वह पास से गुजर रही नहर में गिर गया और डूबने से उसकी मृत्यु हो गई।
यह घटना टहरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले परसा गांव की है मृतक रामलाल के पिता ने बताया कि मृतक की पत्नी व चार छोटे बच्चों को छोड़ गया है और पत्नी व बच्चों को रो रो कर बुरा हाल है टहरौली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में लिए भेज दिया है
Please follow and like us:
