गुरसरांय(झांसी)।विवाहिता युवती की संदिग्ध परिस्थिति में फांसी से मौत को लेकर मृतिका के भाई ने इस मौत का कारण दहेज से जोड़कर बताने का गंभीर आरोप लगाने का मामला प्रकाश में आया है। गुरसरांय थाना अंतर्गत ग्राम परसुवा जिला झाँसी में अजय कुमार पुत्र गोपी अहिरवार निवासी ग्राम परसुवा थाना गुरसरांय की पत्नी अंजली उम्र 23 वर्ष को 18 फरवरी 2026 की रात्रि संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने की खबर जब अंजली के भाई रवि कुमार उर्फ भोले अहिरवार पुत्र स्वर्गीय घनश्याम निवासी ग्राम बसोव जिला जालौन को दी गयी तो मृतका के भाई रवि कुमार ने थाना गुरसरांय में लिखित प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसने अंजली की शादी में सोने,चांदी के जेवरात,बर्तन,टीवी,कूलर,रुपया, कपड़ा आदि सामान दिया था शादी में करीब आठ लाख रुपये खर्च किया था इसके बाद भी अंजली के ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए और उसका पति अजय कुमार,ससुर गोपी अहिरवार,सास शशि अंजली से कहने लगे कि तुम्हारे माता,भाई ने शादी में बहुत कम दहेज दिया है इसीलिए तुम अपने मायके वालों से एक मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये दहेज में दिलवाओ यह बात अंजली ने प्रार्थी व परिवार वालों को कई बार बताई लेकिन प्रार्थी व परिवार वाले अंजली के ससुराल वालों की मांग पूरी नही कर सके। तो अंजली का पति,सास,ससुर उसे दहेज की मांग को लेकर तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। 18 फरवरी 2026 को रात में फोन पर मुझे सूचना मिली कि अंजली की फांसी से मौत हो गई है जबकि सत्य बात यह है की अंजली के उक्त परिवारजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर दी। प्रार्थना पत्र मृतिका के भाई रवि कुमार उर्फ भोले ने थाना गुरसरांय में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बताया गया है कि इस संबंध में गुरसरांय पुलिस ने तेजी से जांच पड़ताल कर विधिक कार्रवाई चालू कर दी है और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
