समथर (झांसी)- नगर के महाराजा वीर सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रथम दिन वुधवार को बोर्ड परीक्षा शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में हिन्दी विषय की बोर्ड परीक्षा में 385 विद्यार्थी पंजीकृत थे।जिसमें 375 परीक्षार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कर हिन्दी विषय प्रश्न पत्र की परीक्षा दी।शेष 10 विद्यार्थिंयों ने बोर्ड परीक्षा में हिन्दी विषय पेपर की परीक्षा छोड़ी। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी/ सामान्य की बोर्ड परीक्षा में परीक्षा केंद्र पर 286 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। जिसमें परीक्षार्थियों में से 281 विद्यार्थिंयों ने उपस्थित दर्ज कर हिन्दी विषय का पेपर दिया।शेष पांच विद्यार्थियों ने इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा छोड़ी। एक छात्रा परीक्षा केंद्र के अंदर प्रथम पाली में हिंदी विषय मानवी वर्ग की परीक्षा दे रही थी ।परीक्षा देते समय छात्रा की अचानक तबियत बिगड़ जाने से उसकी हालत बिगड़ गई। कक्ष निरीक्षक में इसकी सूचना केंद्र व्यवस्थापक रामेश्वर दयाल कुशवाहा को दी। जिसकी सूचना केंद्र व्यवस्थापक ने दूरभाष केंद्र माध्यम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समथर दी। सूचना पाते ही चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजुल तिवारी , देवेंद्र सिंह एवं देशांतर सोनी परीक्षा केंद्र पर शीघ्र पहुंचे। और छात्रा का ठीक तरह से उपचार किया । उपचार करने के पश्चात थोड़ी देर बाद उसे आराम मिल गया। तबियत में सुधार आने पर छात्रा परीक्षा देने को तैयार हों गई।। छात्रा ने हिम्मत बढ़ाकर अपना पेपर पूर्ण किया। परीक्षार्थी छात्रा की हालत में सुधार देखते हुए डॉक्टर संजुल तिवारी ने शिक्षकों को बताया कि छात्रा की तबीयत ठीक है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की दोनों पाली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई।
