गुरसरांय(झांसी)। 19 फरवरी गुरुवार को व इसके पहले लगभग एक हफ्ते से विद्युत व्यवस्था गुरसरांय नगर में बुरी तरह गड़बड़ा गई है कब बिजली आ जाए और कब बिजली चली जाए कोई ठिकाना नहीं खास तौर पर यह हाल दिन में सुबह से ही शाम तक घंटो-घंटो बिजली चले जाना है देखा जा रहा है जिसके चलते वर्तमान में स्कूली बच्चों की चल रही बोर्ड परीक्षाओं पर भी बुरा असर पढ़ रहा है साथ ही पेयजल सप्लाई का नियमित सप्लाई न होने के पीछे जल संस्थान और नमामि गंगे से जुड़े अधिकारी बिजली का न आना रो रहे है। नगर क्षेत्र के लोगों ने इस संबंध में जिला प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों से भी जल्द बड़ी कार्यवाही की मांग की है क्योंकि विद्युत विभाग के आला अधिकारी तो जानते हुए भी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे जनारोष बढ़ता जा रहा है तो दूसरी ओर सरकार द्वारा विद्युत व्यवस्था सुधार के नाम पर धरातल पर कोई सुधार न होने से सरकार की छवि धूमिल हो रही हैं।
