गरौठा- विगत कई वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार आज महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात निकाली गई जिसमें नगर एवं क्षेत्र के हजारों महिला पुरुष शामिल हुए
दोपहर 12:00 बजे श्री रामराजा मंदिर बालाजी मंदिर से शिव बारात का शुभारम्भ हुआ जो इंदिरा नगर,दुबे मोहल्ला, गिल्ले का मंदिर, टेलीफोन एक्सचेंज, मुख्य बाजार, कटरा मोहल्ला, संतोषी माता मंदिर, बजरंग धर्मशाला, कोतवाली मंडी तिराहा, गल्ला मंडी, गरौठा खुर्द, विजय चौक होते हुए लखेरी नदी पार प्राचीन शिव मंदिर पहुंची प्राचीन शिव मंदिर में स्वागत सत्कार के पश्चात यात्रा का समापन हुआ रास्ते में जगह-जगह नगर वासीयों द्वारा बारात का स्वागत सत्कार किया गया
बारात में बाहर से आए कलाकारों द्वारा शिव भजनों पर नृत्य किया गया तथा राधा कृष्ण की झांकी भी निकाली गई संपूर्ण यात्रा में गरौठा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस की चाक चोबंद व्यवस्था रही वही नगर के नवयुवक व बच्चे डीजे की धुन पर थिरकते हुए नजर आए
