गुरसरांय (झांसी)। 15 फरवरी रविवार को प्रातः से ही गुरसरांय नगर में मोहल्ला पायगा कुष्ठा माता मंदिर से शिव जी की भव्य बारात शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें कई हजारों की संख्या में महिला,पुरुष,बच्चे सम्मिलित रहे और शोभायात्रा में भोले शंकर की और पार्वती मैया सहित कई झाकियां शोभायमान होते हुए चल रही थी और पीछे भक्तों का जनसैलाब धार्मिक भक्तिमय गीतों के बीच नाचते,थिरकते पूरी तरह भोले शंकर की भक्ति में डुबकी लगाते हुए मस्त देखे गए। नजारा गुरसरांय का अलग ही था। इस बारात में प्रमुख रूप से शनि मंदिर के पुजारी कौशल पत जोशी,जयकिशोर राजौरिया,अजय मौर्या पार्षद,रामसहाय प्रजापति,राघवेंद्र शर्मा,मनोज प्रजापति,बैकुंठ यादव, मोहन प्रजापति,लालू पंड़ा,सोनू शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग शोभायात्रा की व्यवस्थाएं देख रहे थे। देर शाम कुष्ठा माता मंदिर पर भजन संध्या का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रमुख कलाकारों नीरज पाठक,सोनू पटेल के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की काफी सराहना हुई। वहीं गुरसरांय नगर के प्रमुख मंदिरों में भीमाशंकर,मनकामेश्वर,सर्वेश्वर थाना मंदिर,सिद्धेश्वर,कटरा मंदिर,धनाई मंदिर,पटकाना आदि मंदिरों पर भव्य झाकियां सजाई गई और शिवलिंग निर्माण भी किया गया और धार्मिक अनुष्ठान के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए। जिसमें भीमाशंकर मंदिर के आचार्य पंडित अनिल पंडा ने विधि विधान से पूजा अर्चना,जलाभिषेक कराया। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद बिलैया,श्रेय गुप्ता,मुकेश त्रिपाठी,पिंकी गुप्ता,धर्मेंद्र बिलैया,बंटी मोदी, सोनू पंडा,पवन स्वामी,गुल्लू स्वामी,अवश्वनी पस्तोर,रविंद बिलैया आदि लोग पूजा अर्चना में मौजूद रहे। आज सुबह से देर रात्रि तक सभी धार्मिक स्थलों और शिव बारात में थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह, सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह भदौरिया,मयंक मिश्रा,सूर्यकांत त्रिपाठी, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह,आशीष द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में पुलिस महिला पुलिस बल ड्यूटी में मुस्तैद देखा गया। जिसके चलते गुरसरांय का आज का यह धार्मिक,ऐतिहासिक कार्यक्रम काफी सफल रहा।
