झाँसी – महाशिवरात्रि के शुभ पावन पर्व पर सिद्ध पीठ वाराही देवी के शुभ स्थान ग्राम जयागांव ब्लाक बबीना प्रेम नगर झांसी में आज स्थान पर महाराज महंत श्री महेंद्र योगी गिरी के सानिध्य में ग्राम वासियों द्वारा भगवान आशुतोष महादेव शंकर भगवान का अभिषेक एवं विधिवत पूजन अर्चना का आयोजन किया गया एवं ओम नमः शिवाय महामंत्र का जाप किया व शिव चालीसा का पाठ भक्तगण द्वारा किया गया एवं भजन कीर्तन हुआ तथा भगवान शंकर की मंगला आरती वंदना करके कन्या भोज विशाल भंडारा का आयोजन एवं प्रसाद वितरण हुआ महंत महेंद्र योगी द्वारा शिवरात्रि के पर्व पर विशेष जानकारी दी गई तथा ग्राम वासियों को मंगल कामना की भगवान शंकर से प्रार्थना की इस शुभ अवसर पर, किसन माते, प्रधान देवी दास राजपूत पूर्व प्रधान लालाराम राकेश राय मुकेश वरिष्ठ पत्रकार हेमंत सिंह ठाकुर दैनिक जागरण, योगेंद्र सिंह जाट वकील, मजबूत सिंह ठाकुर वी वल्लू ठाकुर, नारायण दास नरेश पाल रामसेवक मुखिया, भागवत गोस्वामी, प्रेम प्रकाश योगी, तरुण गोस्वामी, संपादक संतोष शामला दैनिक पत्र महाकाल किशन मेघराज मुख्य व्यक्तियों ने विशेष सहयोग दिया अंत में जितेंद्र ने सभी ग्राम वासियों ने भक्तगणों को आभास व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सभी ने संपन्न किया।
