समथर (झांसी)- नगर में बड़े धूमधाम से निकली शिव बारात समथर नगर में श्री श्री 1008 संत शिरोमणि बालकदास जी के सानिध्य में नगर के श्रद्धालु भक्तों ने गाजे बाजे के साथ बड़े धूमधाम से निकाली शिव बारात।शिव बारात का शुभारंभ कटरा में स्थित श्री संकटमोचन हनुमान जी मंदिर से किया गया। सर्वप्रथम संत बालकदास जी के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तों ने पं शास्त्री द्वारा विधि विधान से नील कंठेश्वर महादेव जी की पूजा अर्चना व आरती करवाई। आरती करने उपरांत शिव भक्तों द्वारा हर हर महादेव का जयकारा लगाकर शिव बारात का शुभारंभ श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर से हुआ। शिव बारात श्री संकटमोचन मंदिर से कटरा बाजार, लंका पलंका, अग्गा बाजार, चौपड़,पीपरी स्टैंड नई बस्ती, नगर में अन्य जगह से भ्रमण करते हुए निकाली गई। नगर में अन्य जगहों पर भ्रमण करते हुए पुनः संकट मोचन मंदिर पहुंची जहां शिव बारात का समापन हुआ। बाबा भोलेनाथ की बारात में शिव ब्रह्मा, विष्णु, देवराज इन्द्र राम श्री कृष्ण आदि देवी देवताओं की अद्भुत झांकियां निकाली गई। बारात में भूत प्रेत चूडेल डांकनी शाकनी आदि स्वरुप नाचते झूमते निकले। नगर में शिव बारात जहां-जहां से निकली श्रद्धालुओं ने ह्रदय भाव से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। और देव स्वरुपों की आरती कर जयकारा लगाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना ने पार्षदों सहित नगर पालिका परिषद प्रांगण में शिव बारात का स्वागत किया,सुखदेनी मंदिर के सामने जितेन्द्र सिंह गुर्जर लावन ने श्रद्धालुओं के संयुक्त में पुष्प वर्षा कर शिव बारात का स्वागत किया। भगवान के स्वरुपों की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वागत कर्ता पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पाल मनोज गुप्ता,राजू महंत कुलदीप के किलेदारजू , सुरजीत बसेड़िया, मुन्ना दुबे राजकुमार तामोटिया लब्बू राजा, नरेंद्र पाल किलेदारजू, राघवेंद्र सिंह, रामस्वरूप कुशवाहा शंभू दयाल,वंटू गुर्जर महावीर कुशवाहा , सत्तार फल वाले, रचित किलेदारजू चन्नी रायकवार, आदि भक्तों ने स्वागत किया। वहीं विश्व हिन्दू परिषद के भरण मोनू नगाइच, शिवेंद्र प्रताप सिंह अवधेश अग्रवाल, भरत राजपूत नितिन सहित आदि श्रद्धालुओं ने शिव बारात का स्वागत किया। वहीं विश्व हिन्दू परिषद भरत शरण मोनू नगाइच ने शिव बारात का स्वागत किया साथ में शिवेंद्र प्रताप सिंह,भरत राजपूत, अवधेश अग्रवाल आदि श्रद्धालु भक्तों ने स्वागत किया, वहीं मुस्लिम समाज के लोगों ने भाईचारा और अखंडता एकता की मिसाल कायम करते हुए शिव बारात का स्वागत किया। वही व्यापार मंडल अध्यक्ष उमा चरण अग्रवाल उपेंद्र सिंह गुर्जर हरि कृष्ण शिल्पकार चंद्रशेखर जगमोहन आदि ने शिव बारात का पुष्प बरसा का स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।जगह जगह श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। नगर में जगह शिव बारात का स्वागत किया गया। नगर व ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर शिव बारात हिस्सा लिया और आशीर्वाद प्राप्त कर बारात में खूब झूमे नाचे। शांति एवं सुरक्षा दृष्टि को देखते हुए नगर में जगह जगह पुलिस मौजूद रहीं।
