गुरसरांय (झासी)। तहसील गरौठा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम बरमाईन में चल रहे जय नरसिंह क्रिकेट क्लब का शुभारंभ 29 जनवरी 2026 से शुरू हुआ था जिसके चलते आज क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच करणी सेना के जिला अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ छोटू अस्ता ने फीता काट कर फाइनल मैच में आई दोनों टीमों को फील्ड में आने के लिए आमंत्रित किया। फिर रिया और घटियारी के मध्य मैच शुरू हुआ बल्लेबाजी पहले रिया टीम ने शुरू की और 82 रन बनाए और घटियारी टीम को जीतने के लिए 82 रन का स्कोर रखा किन्तु विपरीत टीम घटियारी ने डटकर बल्लेबाजी की और रिया टीम के लक्ष को पार करके 83 रन का स्कोर खड़ा करके जीत हासिल की प्रथम विजेता टीम को 21000 रुपये तथा द्वितीय टीम को 1100 रुपये का पुरस्कार कमेटी द्वारा रखा गया था इस क्रिकेट क्लब में सहयोग करने वाले गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत,कुंवर मृगेन्द सिंह पूर्व जिलाअध्यक्ष भा जा पा एवं करणी सेना के जिला अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ छोटू अस्ता भा जा पा,मण्डल मंत्री मोलू सिंह परिहार के साथ संदीप सिंह परिहार किसान साधन सहकारी समिति ककरबई के अलावा क्षेत्रीय सभान्त नागरिक भी रहे।
