समथर (झांसी)- समथर नगर के महाराजा वीर सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में हुआ कैरियर मेले का आयोजन। समथर नगर में स्थित महाराजा वीर सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समथर के डाक्टर संजुल तिवारी सी एच सी प्रभारी (समथर) के मुख्य आतिथ्य में कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम के अन्तर्गत कैरियर मेले का आयोजन किया गया। डाक्टर संजुल गुप्ता ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कैरियर मेले का शुभारंभ किया। विद्यालय प्रधानाचार्य ने समस्त स्टाफ सहित सी एच सी प्रभारी डाक्टर तिवारी का स्वागत किया। कार्यक्रम में डाक्टर संजुल तिवारी ने विद्यालय के छात्र – छात्राओं को कैरियर सम्बंधित विभिन्न जानकारियां दीं और विद्यालय के छात्र छात्राओं को एक सफल कैरियर चुनने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं विद्यालय के बच्चों को शिक्षा के मार्ग में एक लक्ष्य बनाकर आंगे बढ़ने के लिए जागरूक किया और उन्होंने विद्यालय बच्चों उज्जवल भविष्य के लिए कामना की।उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामेश्वर दयाल कुशवाहा, शिक्षक संघ अध्यक्ष वैनी प्रसाद पटवार ,एस एम डी सी के सदस्य रामनारायण कुशवाहा,अध्यापक गोविंद राम उपाध्याय सुरेन्द्र नगाइच, अमित श्रीवास्तव, शिशुपाल सर, बृजेश कुमार, अखिलेश कुमार, हरिकेश संतोष सर ,, संतोष वर्मा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
