गुरसरांय (झांसी)। बेरहमी से स्कूल के प्रधानाचार्य को दबंग ने मारपीट कर सरकारी अभिलेख फाड़ देने का मामला प्रकाश में आया है।जिससे इस घटना से गांव व क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। विस्तृत जानकारी के मुताबिक गुरसरांय थाना अंतर्गत ग्राम बरमपुरा के श्री कृष्ण चंद्र पालीवाल जूनियर हाई स्कूल बरमपुरा थाना गुरसरांय झांसी में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत अमर लाल साहू पुत्र श्री हरनारायण निवासी ग्राम व पोस्ट पूंछ ने 10 फरवरी 26 को थाना गुरसरांय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह आज 10 फरवरी को समय लगभग 1:45 बजे अपने कार्यालय में बैठा था तभी ग्राम बरमपुरा का रहने वाला दर्शन सिंह उर्फ रामू पुत्र श्री बालकदास आया और गाली गलौज करते हुए मेज पर रखें दस्तावेज फाड़ने लगा दस्तावेज मुझे दिखाओ कहते हुए गाली गलौज करने लगा तभी विद्यालय के सहायक अध्यापक शोर सुनकर आये एवं रोकने लगे तो वह उग्र हो गया और मारपीट करने लगा और मुझे कुर्सी उठाकर मार दी जो मेरे सिर पर लगी। तभी प्रार्थी द्वारा डायल 112 पर सूचना दी। प्रार्थी अमर लाल साहू ने थाना गुरसरांय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि दर्शन सिंह उर्फ रामू दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है और आए दिन विद्यालय आकर गाली गलौज करता है व कहता है कि यहां नौकरी नहीं कर पाओगे हम तुम्हें जान से मार देंगे हमारे बाप का स्कूल है तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। बताते चलें यह स्कूल अर्ध शासकीय है पीड़ित प्रधानाचार्य अमर लाल साहू ने गुरसरांय पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में उक्त व्यक्ति के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा व क्षति पहुचाने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। समाचार लिखे जाने समय तक मुकदमा पंजीयन नहीं हुआ था दूसरी तरफ खबर मिली है पुलिस इस संबंध में जल्द सख्त एक्शन लेकर कार्रवाई की तैयारी में जुटी हुई है फिलहाल इस घटना से आज क्षेत्र के शिक्षकों में रोष व्याप्त था अब देखना है पुलिस व प्रशासन इस संबंध में क्या कार्रवाई करता है।
