गुरसरांय (झांसी)। बुन्देलखण्ड कुरैठा महोत्सव के नौवें दिन पांच सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें वर-वधू ने एक दूसरे को जयमाला पहनाकर ग्रहस्थ जीवन में प्रवेश किया। उपस्थित संतों सहित अतिथियों ने वैवाहिक जोड़ों को आशीर्वाद दिया।कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर जगदीश सिंह चौहान एवं सह संयोजक केशव सिंह परिहार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में करायें गये सामूहिक कन्या विवाह समारोह के इस अनूठी पहल की सराहना की। इस अवसर पर बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर जगदीश सिंह चौहान ने कहा कि नावली सरकार की कृपा से इस प्रांगण में चले श्री विष्णु महायज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा के बाद पांच सामूहिक विवाह का आयोजन ईश्वरीय व्यवस्था के तहत था हम लोग तो मात्र भगवान के दास बनकर इसको आगे बढ़ाने का काम कर रहें हैं। ऐसे धार्मिक आयोजन करने से सदैव आत्मबल मजबूत एवं आत्म संतोषी मिलती है। वहीं सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन में जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने पहुंच कर नावली सरकार के दर्शन कर कहा कि एक सप्ताह तक चले ज्ञान यज्ञ से क्षेत्रवासियों में एक अमूल्य परिवर्तन के साथ आध्यात्मिक चेतना की जाग्रति के साथ-साथ सामाजिक एकता एवं आपसी भाईचारा कायम बना रहता है। वहीं जिला महामंत्री बद्री प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि सामूहिक कन्या वैवाहिक कार्य एक पुनीत कार्य है। इस अवसर पर नितुल व्यास,राजू कछवाह धनौरा,सुखदेव सिंह दीपू अस्ता, अमित प्रताप भदौरिया,जाहर सिंह पटेल, राजू सेंगर,मनीष यादव सेमरी,अरविन्द सिंह बरगांय, मानवेन्द्र सिंह माना प्रधान,नाती राजा भदौरिया, चन्द्रभान सिंह अहिरवार ब्लॉक प्रमुख बामौर,अज्जू पटेल, विजय सिंह अस्ता,अंकित प्रताप सिंह सेंगर,अमित प्रताप सिंह सेंगर, अभिषेक तिवारी, पुल्ले दाऊ,देवराज सिंह चौहान, अभिनव मिश्रा,अभिषेक प्रताप सिंह परिहार, कृष्णा ठाकुर, श्रीराम विश्वकर्मा, एम एस गौर, मोनू महाराज,रामप्रकाश सिंह चौहान, बबलू चौहान, योगेश प्रताप सिंह चौहान,कल्याण सिंह, विजय त्रिपाठी, अजय प्रताप सिंह, रितिक सिंह, सुयश प्रताप सिंह चौहान,गोल्डी चंदेल सहित आदि लोग उपस्थित रहे। ब्लॉक प्रमुख बामौर प्रतिनिधि केशव सिंह परिहार ने सभी का आभार जताया।
