समथर (झांसी)- समथर पुलिस टीम ने 6 वाइकों सहित दो अभियुक्त चोरों को किया गिरफतार। शासन द्वारा चलाए जा रहे अपराधी एवं अपराधिक मामलों पर अंकुश लगाने हेतु अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देशन में समथर थाना प्रभारी अतुल कुमार राजपूत पुलिस दल वल के साथ नगर में स्थित दवोह वार्डर पर बने ढाले के समीप सुवह चैकिंग कर रहे थे।तभी उनकी नज़र मोटरसाईकिल पर सवार आते हुए दो संदिग्ध अभियुक्तों पर पड़ी। पकड़ने पर पर मोटरसाइकिल चोरी की बरामद हुई। पूंछ तांछ करने पर 5 और मोटरसाइकिलों का खुलासा हुआ। जिन्हें अभियुक्तों ने जगह जगह अन्य स्थानीय क्षेत्र से चुराईं। जिन्हें पास के जंगल में छुपाये हुए थे।उन्हीं में से विगत दिनों पहले समथर से चोरी हुई मो0सा0 स्प्लेंडर सिल्वर ब्लेक नं up 93 b l 0674 जिसकी सिकायत प्रार्थना पत्र के तहत समथर थाना में दर्ज है। दोनों अभियुक मोटरसाइकिलों बेचने के मकसद से निकलने की फिराक में थे।दवोह मार्ग से बेचने लिए। । पूंछ तांछ करने पर दोनों अभियुक्तों ने नाम पता शशिराम पुत्र वुद्ध प्रकाश निवासी ग्राम थाना शाहजहांपुर उम्र 22 वर्ष। विशाल पुत्र करन सिंह ग्राम थाना शाहजहांपुर जिला झांसी का निवासी बताया। पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों को अपने कब्जे में कर छिपाए हुए स्थान पर जाकर मोटरसाइकिलों को बरामद किया। बरामद होने पर पुलिस टीम ने अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। और चोरी धारा के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर उचित कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष अतुल कुमार, राजपूत, उपनिरीक्षक गंभीर सिंह, रामशरण, कांस्टेबल अशोक कुमार, कुलदीप यादव नीरज कुमार मौजूद रहे।
