समथर (झांसी)- पी एम श्री महाराजा वीर सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव एवं खेलकूद समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना के मुख्य आतिथ्य में किया गया। विशिष्ट अतिथि में नगर पालिका कन्या उ0मा0 विद्यालय प्रधानाचार्य शिव कान्ति वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज गुप्ता मंचासीन रहे। राजकीय विद्यालय कुरैठा अनुभवी प्रधानाचार्य श्री प्रकाश कुशवाहा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पालिका अध्यक्ष ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामेश्वर दयाल कुशवाहा ने समस्त स्टाफ सहित प्रांगण में उपस्थित मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय छात्र अंशुल गुप्ता द्वारा हांथ में मशाल लेकर ग्राउंड में चक्कर लगाकर व भारत माता वंदेमातरम का जयघोष कर खेल कूद प्रतियोगिता कार्यक्रम आरंभ किया गया। इसके पश्चात खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों ने अपनी अपनी प्रतिभा दिखाई। नगर व ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों के प्रतिभागी बच्चों ने दौड़ जंप, कुश्ती,भाला व गोला फेंकना खो खो जैसें आदि खेलों का हुनर दिखाकर सभी के मन को लुभाया जिसे देख विद्यालय प्रांगण में उपस्थित आगुंतक अतिथिगण विद्यालयों के गुरुजन एवं नगर व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने तालियों से स्वागत कर बच्चों का मनोबल बढ़ाया। तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव व खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम में सभी ने बच्चों द्वारा दिखाये गये खेलों का भरपूर आनंद लिया। आज मंगलवार को कार्यक्रम संपन्न होने के उपरांत विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों व शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों द्वारा खेल प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को शील्ड गोल्ड मेडल देकर पुरस्कृत किया गया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना ने सम्बोधन में कहा कि शिक्षा के साथ साथ छात्रों के जीवन में खेल कूद का विशेष महत्व है। एक खेल कूद से शरीर स्वस्थ और फिट रहता है। दूसरा यही बच्चे आंगे चलकर क्रिकेट,हांकी, दौड़ जंप लगाना आदि में अपनी प्रतिभा दिखाकर परिवार गुरुजन व अपने क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं।यही बच्चे आंगे चलकर सिपाही बनते हैं। और अपने देश की सेवा करते हैं।हम ईश्वर से बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।ये निरंतर शिक्षा में व खेल कूद में निरंतर आंगे बढ़ें। और अपने माता-पिता गुरुजनों एवं अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य ने खेल कूद से सम्बंधित विस्तृत जानकारी दीं। तीन दिवसीय कार्यक्रम में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के दर्शकों व अभिभावकों ने बच्चों द्वारा किए खेल कूद प्रतियोगिता कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
