गुरसरांय (झांसी)। 7 फरवरी शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉक्टर सुधाकर पाण्डेय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरसरांय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुधाकर पाण्डेय ने दवा वितरण कक्ष, इंजेक्शन रूम,ओपीडी कक्ष, लेबर रूम,एक्स-रे रूम तथा परीक्षण शाला का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति,साफ-सफाई व्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुधाकर पाण्डेय ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने तथा मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता आम जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएमओ डॉक्टर सुधाकर पाण्डेय ने सीएचसी परिसर गुरसरांय के अंदर बनने वाली इमर्जेंसी वार्ड बिल्डिंग की जगह का प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर ओपी राठौर के साथ स्थलीय निरीक्षण किया और बिल्डिंग बेहतरीन ढंग से मजबूती के साथ बन सके इसका लुक अपने में एक नई पहचान के साथ-साथ इसके ऊपर भी आवश्यकता अनुसार भवन निर्माण हो सके को लेकर उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी से किसी इंजीनियर के माध्यम से और स्वयं देखकर जल्द से जल्द बिल्डिंग डिजाइन तैयार कराने को कहा है ताकि गुरसरांय में क्षेत्र के विधायक,क्षेत्र की जनता और शासन की मंशा अनुरूप जल्द से जल्द बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ ओपी राठौर,डॉक्टर नेहा जोशी,डॉक्टर हरनारायण राजपूत,डॉक्टर रवि अनुरागी,पीके राव,बृजेश पाठक,अनुराग गुप्ता,फार्मासिस्ट आदेश नगायच,भरत पटेल,संदीप रावत,शेर सिंह,योगेंद्र सिंह,स्टाफ नर्स शशि पटेल,साधना,रमिया,रचना सहित स्वास्थ्य विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
