गुरसरांय (झांसी)। दिव्य प्रेम सेवा मिशन झांसी अंचल के तत्वावधान में आयोजित बुन्देलखण्ड कुरैठा महोत्सव में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत के पांचवें दिन कृष्ण की बाल लीलाओं की कथा का वर्णन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झांसी ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक झांसी रवि शर्मा की पत्नी सुनीता शर्मा रहीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि झांसी ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि ने कहा कि भौतिक प्रगति के साथ साथ आध्यात्मिक प्रगति भी आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम लोगों में सेवा भाव जाग्रत करते हैं। वृन्दावन धाम से पधारीं कथा वाचिका साधना श्रीजी (देवी महेश्वरी) ने कहा कि भगवान के जन्म पर नंद महोत्सव के माध्यम से वृन्दावन में नंद बाबा के द्वारा दिये गए दान को लोग संभाल नहीं पाए, उनकी पोटली से ब्रज की बीथियों में स्वर्ण आभूषण बिखर गए,मानो स्वयं लक्ष्मी भगवान के जन्म पर ब्रज वीथियों में नृत्य कर रही हो।
बाल लीलाओं के वर्णन में उन्होंने कहा कि भगवान के घर दूध दही की कोई कमी नहीं थी लेकिन ब्रज की गोपियाँ अपने हाथों से भगवान को माखन खिलाना चाहतीं थीं। इसलिए भगवान ने गोपियों के मनोरथ को पूर्ण करने के लिए माखन चोरी लीला को माध्यम बनाया।बुन्देलखण्ड कुरैठा महोत्सव में श्री विष्णु महायज्ञ यज्ञाचार्य ज्ञानेन्द्र शास्त्री अयोध्या के सानिध्य में यज्ञ कराया जा रहा। पांचवें दिन झांसी ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा,सदर विधायक झांसी रवि शर्मा की पत्नी सुनीता शर्मा,क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत, श्याम सिंह गौतम,प्रदीप सरावगी दुष्यंत सिंह हमीरपुर, प्रदीप सरावगी,सुरेन्द्र व्यास ने व्यास पीठ पर पुष्प अर्पित किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रीमद् भागवत कथा की आरती कर व्यास पीठ से आशीर्वाद प्राप्त करने वाले शिवेंद्र प्रताप सिंह शैली,उदयभान भगत जी, उदय किरण मिश्रा,रामाधार पाठक,नेहिल सिंघई,करन सिंह चौहान,शैलेन्द्र सिंह,राहुल सिंह परमार,अनिल तिवारी पूर्व प्रधान जखौरा,आशीष पांडे, जगभान यादव,डॉक्टर रमेश चंद्र बुधौलिया,पवन तिवारी,सरजू शरण पाठक,हेमंत यादव, मनीष दीक्षित,सुनील चौबे,सौरभ स्वामी शामिल रहे। आये हुये अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर जगदीश सिंह चौहान एवं अपर्णा वीरांगना राष्ट्रीय संयोजक मातृ शक्ति ने किया तथा संचालन झांसी अंचल के सह संयोजक बद्री प्रसाद त्रिपाठी ने किया। भागवत कथा के यजमान संध्या जितेन्द्र सिंह परिहार रहे। इस अवसर पर सितार वादक पं सरजू शरण पाठक,राजू कछवाह धनौरा,अमित प्रताप भदौरिया, जाहर सिंह पटेल,मनीष यादव सेमरी,रामसिंह पटेल,मानवेन्द्र सिंह माना प्रधान,नाती राजा भदौरिया,चन्द्रभान सिंह ब्लॉक प्रमुख बामौर,पप्पू पुरैनियां, अज्जू पटेल,संजय गुप्ता,सुरेश पटेल,विजय सिंह अस्ता, अंकित प्रताप सिंह सेंगर,अमित प्रताप सिंह सेंगर,संजीव पटैरिया, सोनू विश्वकर्मा, अभिषेक तिवारी, पुल्ले दाऊ, अभिनव मिश्रा,अभिषेक प्रताप सिंह परिहार,कृष्णा ठाकुर, श्रीराम विश्वकर्मा,एम.एस गौर, मोनू महाराज,रामप्रकाश सिंह चौहान, बबलू चौहान, योगेश प्रताप सिंह चौहान,कल्याण सिंह,विजय त्रिपाठी,अजय प्रताप सिंह, रितिक सिंह,सुयश प्रताप सिंह चौहान,गोल्डी चंदेल सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
