समथर (झांसी) –समथर थाना पुलिस टीम ने तमंचा व कारतूस सहित दो अभियुक्तों को किया गिरफतार। शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपराधी एवं अपराधिक मामलों पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ट पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देशन में थाना अध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत विगत दिन शुक्रवार रात्रि में पुलिस दल वल के साथ समथर नगर में स्थित पंडोखर तिराहे पर गश्त लगा रहे थे।तभी गश्त लगाते समय उन्हें दो संदिग्ध व्यक्ति डिजायर गाड़ी में आते हुए दिखे। पुलिस टीम ने तुरंत उन्हें रोका और तलाशी ली। खाना तलाशी लेने पर संदिग्ध अभियुक्त सुदेश सिंह अहिरवार पुत्र मुलायम सिंह अहिरवार निवासी ग्राम खिरिया थाना दुरसड़ा जिला दतिया मध्य प्रदेश का निवासी जिसकी उम्र 25 बर्ष है जामा तलाशी लेने पर उसके पास से 1अदद पिस्टन देसी 32 बोर और चार अदद जिंदा कारतूस बरामद किए। और अभियुक्त सत्यम प्रजापति पुत्र बृजेन्द्र प्रजापति वार्ड नंबर 31 गिल फार्म हाउस के सामने उन्नाव रोड जिला दतिया मध्यप्रदेश निवासी जिसकी उम्र 25 बर्ष है तलाशी में 1 अदद देशी तमंचा 315 बोर और 2 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर और दो अदद मोबाइल फोन पाये गये। स्थानीय पुलिस टीम ने सिज सुदा डिजायर गाड़ी जिसका नंबर m p 0 7 c k 5730 को अपने कब्जे में लिया और दोनों अभियुक्तों के पास से तमंचा कारतूस व मोबाइल बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया। और दोनों अभियुक्तगणों पर अंतर्गत धारा 207 एम0 बी0एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत, उपनिरीक्षक गंभीर सिंह उपनिरीक्षक रामशरण सिंह, उपनिरीक्षक उपनिरीक्षक रामचंद्र कांस्टेबल कुलदीप यादव और नीरज कुमार मौजूद रहे।
