गुरसरांय(झांसी)। हमेशा हर व्यक्ति के साथ सुख दुख में खड़े रहने वाले समाजसेवी हरपाल सिंह परमार डुडी परमार ब्रदर्स के मालिक का 4 जनवरी बुधवार को प्रात:अकस्मात निधन हो जाने की खबर फैलते ही गुरसरांय,गरौठा क्षेत्र समेत जिले में शोक की लहर दौड़ गयी। इस सम्बन्ध में लखनऊ से दूरभाष पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि उनका असमय निधन से जो क्षति हुई है वह कभी भी पूरी नही हो सकती। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु और शोक संतृप्त परिवार को धैर्य शांति हेतु प्रार्थना की है। वही अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा,गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत,पूर्व केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप वर्मा,पंडित बृजकिशोर व्यास उर्फ भुल्लन महाराज ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। वही गुरसरांय में नगर पालिका अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान उर्फ राजू,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पंडित देवेश पालीवाल,श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सतीश चंद्र चौरसिया,गोविंद सिसोदिया पार्षद,सेठ बसंत मोदी,राजेंद्र प्रसाद बिलैया,पंडित रामनारायण पस्तोर,प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव वही ग्राम कुरैठा में एक बैठक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर जगदीश सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई जिसमें ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि केशव सिंह परिहार,बार एसोसिएशन गरौठा के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सेंगर,अवधेश प्रताप सिंह फौजी,शत्रुघ्न सिंह परिहार जिला पंचायत सदस्य,चंद्रभान सिंह अहिरवार ब्लॉक प्रमुख बामौर,बृजपाल सिंह उर्फ कल्लू गौर प्रधान कुरैठा वही पत्रकारों की एक शोकसभा कुंवर रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें जयप्रकाश बरसैया,सुकदेव व्यास,अखिलेश तिवारी,अरुण चतुर्वेदी,फूल सिंह परिहार,सरजू शरण पाठक,सुनील सिंह चौहान,सुनील जैन डीकू,संदीप श्रीवास्तव,सोंम मिश्रा,आशुतोष गोस्वामी,कौशल किशोर,आयुष त्रिपाठी,हरिश्चंद्र नायक,कुलदीप यादव मोंनू, सार्थक नायक,शौकीन खान,अंकित सेंगर सहित क्षेत्र में जगह-जगह शोकसभाएं संपन्न हुई। जिसमें लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु शोक संतृप्त परिवार को धैर्य शक्ति हेतु प्रार्थना की।
