गुरसरांय (झांसी)। दिव्य प्रेम सेवा मिशन झांसी अंचल के तत्वावधान में आयोजित बुन्देलखण्ड कुरैठा महोत्सव में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत के दूसरे दिन वृन्दावन धाम से पधारीं कथा वाचिका साधना श्रीजी (देवी महेश्वरी) ने भागवत के मंगलाचरण की व्याख्या करते हुए कहा कि भागवत में सत्य की वंदना की गई है। भागवत के मंगलाचरण में किसी देवी देवता का नाम नहीं लिया गया और केवल परमात्मा ही सत्य स्वरूप है। इसलिए ऐसे सत्य स्वरूप परमात्मा की शरण में जाने से मनुष्य के जीवन के तीनों ताप नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने कहा श्रीमद् भागवत कथा समस्त तापों को नष्ट करने वाली है। आज का प्राणी दैहिक दैविक एवं भौतिक तापों में तप रहा है। यह संसार दुखालय है और सुख केवल परमात्मा की शरण में है, इसलिए जो परमात्मा की शरण ग्रहण करता है उसके जीवन के समस्त ताप नष्ट हो जाते हैं। बुन्देलखण्ड कुरैठा महोत्सव के दूसरे दिन राष्ट्रीय महासचिव श्री पंच अग्नि अखाड़ा पूज्यपाद सोमेश्वरानंद जी महाराज ने पहुंचकर व्यास पीठ पर पुष्प अर्पित किए। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि बुन्देलखण्ड कुरैठा महोत्सव में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने से ग्रामीण क्षेत्र में भी जागृति आयेगी। लोगों के मनोविकारों को दूर करने की औषधि कथा है। श्रीमद् भागवत कथा की आरती कर व्यास पीठ से आशीर्वाद प्राप्त करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम,रामनरेश तिवारी राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा,पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह पारीछा,पंकज सिंह दिल्ली, अभिमन्यु सिंह नंदी गांव, राजकान्तेश वर्मा ब्लाक प्रमुख चिरगांव,प्रभात पटैरिया एडवोकेट शामिल रहे। आये हुये अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम के संयोजक डॉ.जगदीश सिंह चौहान एवं अपर्णा वीरांगना राष्ट्रीय संयोजक मातृ शक्ति ने किया तथा संचालन झांसी अंचल के सह संयोजक बद्री प्रसाद त्रिपाठी ने किया। भागवत कथा के यजमान संध्या जितेन्द्र सिंह परिहार रहे। इस अवसर पर अवधेश प्रताप सिंह चौहान, अनिरुद्ध सिंह,रामनारायण पस्तोर,गोविन्द प्रताप सिंह, नीरज शर्मा,सत्यम सिंह सेंगर, शिवशंकर सिंह, प्रभात पटैरिया, अशोक मिश्रा,मानवेन्द्र सिंह माना प्रधान,नाती राजा भदौरिया,चन्द्रभान सिंह ब्लॉक प्रमुख बामौर,सत्य प्रकाश तिवारी,रामप्रकाश सिंह चौहान, बबलू चौहान,योगेश प्रताप सिंह चौहान,कल्याण सिंह, विजय त्रिपाठी,अजय प्रताप सिंह, रितिक सिंह,सुयश प्रताप सिंह चौहान,गोल्डी चंदेल सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
