गुरसरांय (झांसी)। विकासखण्ड बामौर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बछेह में लघु सिंचाई विभाग द्वारा बुंदेला बाबा मंदिर के पास लगभग 8 बीघा क्षेत्रफल में बेहतरीन तालाब खोदकर इस क्षेत्र के आसपास किसानों के लिए स्थाई तौर से जल स्रोत तथा जलस्तर बढ़ने से उनकी बेहतरीन फसलें बढ़ने की उम्मीदें जाग गई है काम पूरी तरह इस तालाब का अंतिम दौर में पहुंच गया है। 4 जनवरी बुधवार को मौके पर लघु सिंचाई विभाग विकासखण्ड बामौर और गुरसरांय अवर अभियन्ता देवेन्द्र सिंह पाल मौके पर काम कराते देखे गए इस तालाब की कुल लागत 24 लाख 45 हजार रुपए है तालाब कहीं से भी भविष्य में कभी कमजोर ना हो उसके लिए तालाब निकास के लिए पक्के निकास द्वारा भी बनाए गए हैं मौके पर ग्रामीणों ने इस बेहतरीन तालाब निर्माण पर खुशी जताते हुए बताया है कि अब हम लोगों को गर्मी में भी पानी की किसी प्रकार की समस्या नहीं आवेगी और हम किसानों की माली हालत भी सुधरेगी। इस दौरान क्षेत्र के किसान मोहर सिंह,राजकुमार, अंगद सिंह,खेमचंद, श्यामलाल सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
