गुरसरांय (झांसी)। दिव्य प्रेम सेवा मिशन झांसी अंचल के तत्वावधान में आयोजित बुन्देलखण्ड कुरैठा महोत्सव में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत के तीसरे दिन भगवान के नाम की महिमा का वर्णन किया गया।वृन्दावन धाम से पधारीं कथा वाचिका साधना श्रीजी (देवी महेश्वरी) ने भागवत की कथा सुनाते हुए कहा कि जीवन मे पाप आंख एवं कान दो इंद्रियों से शरीर मे प्रवेश करते है। इसलिए कानों से भगवान की मंगलमयी कथा को श्रवण करें और आंखों से भगवान की छवि का दर्शन करें।उन्होंने कहा अजामिल ने एक दूषित दृश्य देख लिया और उसका पतन हो गया,लेकिन भगवान का नारायण नाम धोखे से भी लेने पर उसका कल्याण हो गया। इसलिए भगवान का नाम किसी भी भाव से लिया जाए, उसकी अनंत महिमा है, नाम कल्याण ही करता है। बुन्देलखण्ड कुरैठा महोत्सव के तीसरे दिन अतिथि के रूप में विभाग प्रचारक झांसी अंचल मनोज उपस्थित रहे।इस अवसर पर विभाग प्रचारक मनोज ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आपसी एकता और सद्भावना को सुदृढ़ बनाते हैं। आगे उन्होंने ने कहा कि समाज में फैल रहीं विकृतियों को दूर करने के लिए धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करके उसे अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है।श्रीमद्भागवत की आरती कर व्यास पीठ से आशीर्वाद लेने वालों में शशिकांत जी सह विभाग कार्यवाह,रंजीत सह जिला प्रचारक, आनन्द जिला कार्यवाह,क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत,पवन सरावगी,राजेश नायक,प्रीतम खण्ड शारीरिक प्रमुख,अभिनेश खण्ड प्रचारक बामौर,अरुण खण्ड प्रचार प्रमुख बामौर, योगेन्द्र सह खण्ड कार्यवाह बामौर,उदय लुहारी,पवन सरावगी,अमित चौरसिया,राम किशुन निरंजन,गजराज सिंह यादव, मंजू सेंगर गुजरात,गुड्डी रानी पटेल,राजेश सेंगर, सुखदेव व्यास,अखिलेश तिवारी सुट्टा, अरूण चतुर्वेदी, अंकित सेंगर शामिल रहे।आये हुये अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम के संयोजक डॉ डॉक्टर जगदीश सिंह चौहान,सह संयोजक केशव सिंह परिहार एवं अपर्णा वीरांगना राष्ट्रीय संयोजक मातृ शक्ति ने किया तथा संचालन झांसी अंचल के सह संयोजक बद्री प्रसाद त्रिपाठी ने किया।भागवत कथा के यजमान संध्या जितेन्द्र सिंह परिहार रहे। इस अवसर पर राजू कछवाह धनौरा,चन्द्रप्रकाश चौरसिया, गोविन्द सिंह सिया,राजू सेंगर, चन्द्रभान सिंह अहिरवार ब्लॉक प्रमुख बामौर,कृष्णा ठाकुर, हरनाथ सिंह तोमर,सूरज पाल सिंह,जितेन्द्र सिंह,एमएस गौर, तेज प्रताप सिंह,अमित भदौरिया, पवन स्वामी,मोनू पंडित, पुल्ले दाऊ,श्रीराम विश्वकर्मा,नीलू अग्रवाल, रामप्रकाश सिंह चौहान,बबलू चौहान,योगेश प्रताप सिंह चौहान,कल्याण सिंह,विजय त्रिपाठी,अजय प्रताप सिंह, रितिक सिंह,सुयश प्रताप सिंह चौहान, गोल्डी चंदेल,जयहिंद सिंह गौर, प्रहलाद सिंह तोमर सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
