गुरसरांय (झांसी)। बुन्देलखण्ड कुरैठा महोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ आज से दिव्य प्रेम सेवा मिशन झांसी अंचल के तत्वावधान में आयोजित बुन्देलखण्ड कुरैठा महोत्सव को लेकर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ आज से किया जायेगा। कथा वाचिक साधना श्रीजी (देवी महेश्वरी) वृन्दावन धाम के मुखारविंद से भक्त गण कथा का रसपान करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य डॉक्टर जगदीश सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह एवं दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के संस्थापक डॉक्टर आशीष गौतम भैया जी उपस्थित रहेंगे। बताते चलें बुंदेलखंड कुरैठा महोत्सव नावली सरकार में 3 जनवरी मंगल को भक्तों का पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र से भारी जनसैलाब उमड़ने की उम्मीद है इसको लेकर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो स्थानीय लोग आज मौके पर बड़े पैमाने पर व्यवस्था बनाते देखे गए।
