गुरसरांय(झांसी)। उच्च प्राथमिक विद्यालय 1 से 8 पुरातनी की चहारदीवारी अराजकतत्वों द्वारा गिरा दी गई। रविवार को अवकाश के कारण विद्यालय बंद था। सोमवार सुबह विद्यालय पहुंचने पर घटना की जानकारी प्रधानाध्यापक उमेश चंद्र निरजंन और अन्य शिक्षकों को हुई। इस संबंध में प्रधानाध्यापक उमेश चंद्र निरजंन ने बताया की घटना के संबंध में आस-पास के लोगों से पूछताछ के बाद विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया है। बताया कि अराजकतत्वों ने विद्यालय की बाउंड्रीवॉल को नुकसान पहुँचाया गया है। उन्होने कार्रवाई का अनुरोध किया है। वही गाँववासियों मे इस बाउंड्रीवॉल गिरने के पीछे तरह-तरह की चर्चाएं है।
विभाग के अधिकारी बेखबर
गुरसरांय के विकासखण्ड के ग्राम पुरातनी उच्च प्राथमिक विद्यालय 1 से 8 की बाउंड्रीवॉल गिर जाने के बाद भी गुरसरांय विकासखण्ड में तैनात खण्ड शिक्षा अधिकारी को इसकी जानकारी नही है। जबकि बेसिक शिक्षा अधिकारी झांसी के सरकारी नंबर पर मीडिया ने उक्त संबंध में फोन किया तो कई बार फोन करने के बाद भी उनका फोन नही उठा। इससे कही न कही झाँसी जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारियों की भी लापरवाही की पोल खुलती नजर आ रही हैं।
