गुरसरांय (झांसी)। समीपस्थ ग्राम इंदी थाना गुरसरांय में 2 फरवरी सोमवार को दिन के 11:00 बजे जब एक दुधारू भैंस गांव में ही बने तालाब पर पानी पीने गई तो सर्पदंश से भैंस की दर्दनाक मौत हो गई। इस संबंध में भैंस मालिक गरीब किसान कमलेश पाल पुत्र नंदकिशोर पाल ग्राम इंदी थाना गुरसरांय ने भैंस को बचाने के लिए काफी उपाय गांव के लोगों के सहयोग से किए लेकिन भैंस तड़प-तड़प कर मौके पर ही मर गई भैंस मालिक किसान अति गरीब होने से काफी दुःखी नजर आया और उसने थाना गुरसरांय में प्रार्थना पत्र देकर इस संबंध में कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने उक्त सूचना पर कार्यवाही चालू कर दी हैं। गांव के लोगों ने शासन से गरीब किसान को राहत राशि मुहैया कराने की मांग की है।
Please follow and like us:
