संवाददाता – नीलेश एन के डी
मोंठ : खिरिया घाट पुल के निर्माण कार्य का क्षेत्रीय विधायक ने स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, प्रगति और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में उत्तर प्रदेश सेतु निगम के सहायक अभियंता (एई) सुशील श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विधायक जवाहर लाल राजपूत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल निर्माण कार्य तय मानकों के अनुसार किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसके निर्माण से कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन सुगम होगा।
सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किया जा रहा है। विधायक ने कार्य की गति बनाए रखने और समय से परियोजना पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
