गुरसरांय (झांसी)। कस्तूरबा विद्यालय गुरसरांय में गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत की मुख्य आतिथ्य,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपुल शिव सागर के विशिष्ट आतिथ्य एवं करण सिंह जूदेव की अध्यक्षता में जैकेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन भव्यता पूर्वक किया गया। प्रोग्राम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। प्रोग्राम में बच्चियों द्वारा एक से बढ़़कर एक सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किए गए। अपने उद्बोधन में विधायक ने बच्चियों से अधिक से अधिक पढ़ने एवं जीवन में आगे बढ़ाने के लिए कहा तथा आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार उनके भविष्य निर्माण के लिए अनवरत प्रयासरत है। विपुल शिव सागर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी झांसी ने बच्चियों को एवं विद्यालय परिवार को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करने का आश्वासन दिया। अतिथियों का स्वागत संबोधन एवं आभार वार्डन रजनी यादव ने किया। मंच संचालन आदर्श द्विवेदी
चंदन एआरपी ने किया।आदर्श द्विवेदी ने गुरसरांय ब्लॉक की शिक्षा विभाग की उपलब्धियां का विवरण प्रस्तुत किया। करन सिंह जूदेव ने शिक्षकों की समस्याओं से बीएसए को अवगत कराया। इस अवसर पर नेहिल सिंघई जिला युवा अध्यक्ष ,ललित पटेल विधायक प्रतिनिधि,आलोक द्विवेदी पूर्व एआरपी,अवधेश खरे,जनक सिंह,पुष्पेंद्र घोष,प्रदीप सिंह एआरपी,सुनील नगाइच,माधव मिश्रा,हरिशंकर यादव,आजाद यादव,रमेश चक्रवर्ती,सुमन गुप्ता,राजकुमारी यादव, मिथिलेश शिवहरे,शाहीन, परवीन,राघवेंद्र पाठक,नरेश अनुरागी,विनोद कुमार,बबली गौतम,बृजेश बाबूजी उपस्थित रहे।
