गुरसरांय (झांसी)। गरौठा विधानसभा क्षेत्र के गुरसरांय नगर से लेकर पूरे क्षेत्र में जन सुविधाएं अधिक से अधिक विकसित हो सके इसको लेकर हम सभी क्षेत्र वासियों को मिलजुल कर तेजी से काम करना है विकास के लिए धन की किसी प्रकार से कोई कमी नहीं आवेगी गुरसरांय में स्वास्थ्य सेवाओं का विकसित होना बहुत जरूरी इसलिए है कि गरौठा और टहरौली क्षेत्र का सबसे अधिक आबादी का क्षेत्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय पर निर्भर है और झांसी जिला मुख्यालय से गुरसरांय सर्वाधिक दूरी पर है इसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय परिसर में 26 जनवरी सोमवार को क्षेत्रीय विधायक गरौठा जवाहरलाल राजपूत द्वारा इमरजेंसी वार्ड का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि गुरसरांय अस्पताल में क्षेत्र के 100 से अधिक गांवों के मरीज उपचार के लिए आते हैं। बढ़ती जरूरतों को देखते हुए मरीजों को त्वरित एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इमरजेंसी वार्ड का निर्माण कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इमरजेंसी वार्ड के निर्माण से गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार मिल सकेगा, जिससे जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं और सुदृढ़ होंगी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गुरसरांय डॉक्टर ओपी राठौर,डॉक्टर रजनीश यादव,पूर्व चैयरमेन गुरसरांय पंडित देवेश पालीवाल, गायत्री परिवार के प्रमुख एडवोकेट सतीश चंद्र चौरसिया, रामनारायण पस्तोर,जितेन्द्र कुशवाहा,लक्ष्मण सिंह अस्ता, मनोज कुमार उर्फ बंटी जैन ठेकेदार, राजेश त्रिपाठी खन्ना,मुन्नी दाऊ,आशीष खरे,सत्यप्रकाश तिवारी,पूर्व प्रधान अनिल तिवारी,श्याम शिवहरे,रामेश्वर दयाल अग्रवाल,श्याम जादूगर, कमलेश द्विवेदी,शिवम सिमरधा,मोहनीश अग्रवाल,नितिन स्वामी,अरुण नायक सहित नगर के गणमान्य नागरिक,भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा अस्पताल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
पत्रकारों को जल्द होगा बैठने को कक्ष उपलब्ध- जवाहरलाल राजपूत
सीएचसी में इमरजेंसी वार्ड भूमि पूजन दौरान जब स्थानीय पत्रकारों ने गर्मी हो या जाड़ा, बरसात या आंधी चलती हो दिन हो या रात पत्रकारों द्वारा किए जा रहे हैं बेहतरीन कामों को देखते हुए उन्हें आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए स्थानीय नागरिकों से लेकर पत्रकारों ने उन्हें बैठने के लिए अस्थाई/स्थाई कक्ष उपलब्ध कराने व बैठने के लिए कुर्सी आदि फर्नीचर उपलब्ध कराने की अस्पताल और थाने के आसपास खाली पड़ी जमीन पर कक्ष व्यवस्था करने की मांग रखी इस पर उन्होंने समय गमाए बिना मांग को स्वीकार करते हुए कक्ष की व्यवस्था अपनी निधि से करने की घोषणा की इसको लेकर आज नगर के लोगों और पत्रकारों ने गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत को माल्यार्पण कर गर्म जोशी से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख पूर्व चैयरमेन पंडित देवेश पालीवाल, वरिष्ठ पत्रकार कुंवर राम कुमार सिंह, अखिलेश तिवारी सुट्टा, फूल सिंह परिहार, सुनील जैन डीकू, सोम मिश्रा, संदीप श्रीवास्तव, सुखदेव ब्यास, अरुण चतुर्वेदी,कौशल किशोर, कुलदीप सिंह मोनू, राजेश अग्रवाल,हरिश्चंद्र नायक,आयुष त्रिपाठी,आशुतोष गोस्वामी,
शौकीन खान,सार्थक नायक, मोती पाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
