समथर (झांसी)- नगर व ग्रामीण क्षेत्र में बड़े धूमधाम से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस। विद्यालयों से लेकर सभी विभागों की शाखाओं में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। नगर पालिका परिषद समथर में पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना ने ध्वजारोहण किया और अपने राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी। और बलिदानी अमर शहीदों को याद किया। कुछ वक्ताओं ने मंच से सम्बोधन कर गणतंत्र दिवस एवं अमर शहीदों के बारे में बतलाया। समथर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत ने ध्वजारोहण किया व राष्ट्रीय गान कर तिरंगे को सलामी दी। और अमर शहीदों को याद किया। वहीं नगर व ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में प्रधानाचार्य व मुख्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। और तिरंगे को सलामी दी गई। वहीं विद्यालय के बच्चों ने ध्वजारोहण पर राष्ट्रीय गान प्रस्तुत कर तिरंगे को सलामी दी। और भारत माता की जय, वंदेमातरम आदि नारों का जय घोष किया ।इसके पश्चात मां सरस्वती व अमर शहीदों की की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित किए गए और उन्हें नमन किया गया। इसके पश्चात प्रधानाचार्य ने स्टाफ सहित मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। विद्यालयों बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।इसके पश्चात बच्चों द्वारा नाटक, नृत्य देशभक्ति गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों के कार्यक्रमों ने विद्यालयो में उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों व नगर के उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के मन को खूब लुभाया सभी ने बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु उनका तालियों से स्वागत किया। विद्यालयों के गुरुजन व मंच पर उपस्थित कुछ वक्ताओं ने अपनी वांणी से सम्बोधित कर गणतंत्र दिवस व अमर शहीदों के बारे में बतलाया। कार्यक्रम सम्पन्न होने के पश्चात् विद्यालय के प्रधानाचार्यों ने सभी का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया। राजकीय महाविद्यालय में अपर्णा गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। महाराजा वीर सिंह राजकीय इंटर कालेज में रामेश्वर दयाल कुशवाहा ने। राधा चरण सिंह जूदेव इंटर कालेज में (नाती राजा)धौलपुर नरेश विनायक प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। और प्रधानाचार्य प्रदीप पाठक ने आभार व्यक्त किया। जिया टैलेंट यूनिवर्स डे स्कूल में धौलपुर नरेश विनायक प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। और विद्यालय प्रबंधक मंजर खां ने सभी का आभार व्यक्त किया।आर एस पब्लिक स्कूल में राधाचरण सिंह जूदेव इंटर कॉलेज पूर्व प्रधानाचार्य केशव शर्मा ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्या पूनम गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।जी डी मैमोरियल जूनियर हाईस्कूल में श्री कृष्ण व्यास ने ध्वजारोहण रोहण किया विशेष अतिथि में नगरपालिका पूर्व पार्षद दुर्गेश व्यास (सर) उपस्थित रहे।मंच संचालन वरिष्ठ अध्यापक रमाकांत त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम सम्पन्न होने पर प्रधानाचार्य प्रमोद व्यास ने सभी का आभार व्यक्त किया। रानी लक्ष्मीबाई जूनियर हाईस्कूल में मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य केशव प्रसाद शर्मा ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य अमित बसेड़िया ने सभी का आभार व्यक्त किया। ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य नरेन्द्र वादल ने ध्वजारोहण किया। बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। चित्रगुप्त विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य ने अनिल कुमार ने ध्वजारोहण किया। बच्चों द्वारा राष्टगान स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए।
