गुरसरांय (झांसी)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर के प्रमुख सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों,शिक्षण संस्थानों में उल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कई संस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुएं। खैर इंटर कॉलेज गुरसरांय मुख्य भवन में पंडित देवेश पालीवाल ने ध्वजारोहण किया। नगर पालिका परिषद कार्यालय गुरसरांय में चैयरमेन जयपाल सिंह उर्फ राजू चौहान ने ध्वजारोहण किया। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओपी राठौर और डॉ भीमराव अंबेडकर स्कूल में एडवोकेट सतीश चंद्र चौरसिया ने ध्वजारोहण किया। वही बेतवा उपखण्ड नहर कोठी गुरसरांय में अवर अभियंता आशीष कुमार तिवारी ने तथा विकासखण्ड बामौर में ब्लॉक प्रमुख चन्द्रभान अहिरवार व खण्ड विकास अधिकारी बामौर गौरव कुमार तथा गुरसरांय विकासखण्ड में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि टीकाराम पटेल,खण्ड शिक्षा कार्यालय पर खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार लाक्षकार,वन विभाग गुरसरांय में वन क्षेत्राधिकारी राधेश्याम दिवाकर वन क्षेत्र कार्यालय गरौठा में वन क्षेत्राधिकारी अवधेश प्रताप सिंह बुंदेला ने और गुरसरांय थाना में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया व गुरसरांय पुलिस स्टाफ द्वारा सलामी दी गई। वही 26 जनवरी पर भगत सिंह समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें देश के लिए शहीद हुए महापुरुषों की झांकियां अपने में युवाओं और बच्चों को राष्ट्रभक्ति का जोश भर रही थी। इसके बाद एक गार्डन में नगर के प्रमुख लोगों का समिति के अध्यक्ष भगत समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में भाजपा नेता व युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष कुंवर मृगेंद्र सिंह, ज्योतिष आचार्य दीपेंद्र अड़जरिया,चकाडोरी धाम के महंत राकेश ने प्रमुख लोगों और बच्चों को सम्मानित किया।
