झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत झांसी-कानपुर हाईवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम बचावली के पास सुबह करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार में आ रही एक कार का अचानक टायर फट गया। टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार ने सड़क पर चल रही एक आपे टैक्सी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैक्सी सड़क पर दो बार पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में टैक्सी में सवार लगभग आधा दर्जन यात्री घायल हो गए, जिनमें टेक्सी में बैठी एक छात्रा भी गंभीर घायल बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार जारी है।।
Please follow and like us:
