झाँसी-कृष्णा नगर कॉलोनी की एक वृद्ध महिला ने अपनी बहू के कथित उत्पीड़न और पुलिस की कार्यप्रणाली से परेशान होकर एसएसपी कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता राजकुमारी ने सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए बताया कि उनकी बहू उनके साथ आए दिन मारपीट करती है और उन्हें जान से मारने का प्रयास कर रही है। वृद्ध महिला का आरोप है कि इस संबंध में उन्होंने स्थानीय थाने में भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन वहां उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। राजकुमारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि मदद करने के बजाय पुलिसकर्मियों ने उन्हें ही धमकाकर वापस भेज दिया। घर और पुलिस दोनों जगह से प्रताड़ित महिला ने अब एसएसपी से अपनी सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।।
Please follow and like us:
