गुरसरांय (झांसी)। 3 दिसंबर बुधवार को शाम 7:00 बजे झांसी जिले के गुरसरांय कस्बे के रेंज चौराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में दोनों बाइकों को चला रहे व्यक्ति व एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। प्राप्त विवरण के मुताबिक बब्बू पुत्र महेन्द्र निवासी नई बस्ती गुरसरांय उम्र 28 वर्ष जब अपनी बाइक से घर आ रहे थे तो रेंज चौराहे गुरसरांय के पास अमन पुत्र मूलचंद निवासी रमपुरा थाना टहरौली उम्र 22 वर्ष, राजेंद्र सिंह पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम मडो़री उम्र 45 वर्ष अपने गांव मडो़री जा रहे बाइक से रेंज चौराहे गुरसरांय में दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई और दोनों बाइक सवार घटनास्थल पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। जिनको राहगीरों ने मौके पर देखा तो आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय लाएं जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
