गुरसरांय (झांसी)। दो पहिया वाहनों से हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर अमीराम सिंह की देखरेख में 3 दिसंबर बुधवार को देर शाम पुलिस ने रोड गश्त कर दो पहिया वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया और वाहन चालकों से हेलमेट से लेकर गति के बारे में दो पहिया वाहन चालकों को जानकारी देकर दुर्घटनाओं पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के लिए जानकारी साझा की। पुलिस ने हेलमेट लगाने की सख्त चेतावनी के साथ-साथ शराब आदि पीकर वाहन न चलाएं जाने के बारे में विशेष चेतावनी दी। इस दौरान गुरसरांय थाने से सब इंस्पेक्टर सूर्यकांत त्रिपाठी,सब इंस्पेक्टर रामशरण सिंह,सब इंस्पेक्टर मयंक मिश्रा,सब इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह सहित भारी पुलिस बल रोड गश्त में मौजूद रहा।
Please follow and like us:
