समथर (झांसी) – विगत दिन मंगलवार को शहीद ख़ां पुत्र नूर मोहम्मद निवासी अग्गा बाजार समथर ने समथर थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था कि मोनू पुत्र नसीम खां, निवासी अग्गा बाजार,फीरोज पुत्र भूरे मिस्त्री, मुहल्ला विजयगढ़।अनस ख़ां पुत्र लतीफ ख़ां निवासी चुंगी नाका समथर ने अग्गा बाजार में स्थित बीज भंडार गोदाम से एक मटर की बोरी पांच गेहूं बीज की बोरी चुरा कर ले गये।बादी शहीद ख़ां की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।आज स्थानीय पुलिस टीम ने समथर से पंडोखर जाने वाले मार्ग पर तीनों को गिरफ्तार किया। जिसमें आरोपियों के पास से 1 बोरी मटर,5 बोरी गेहूं बीज की और एक मोटरसाइकिल t.v.s up 93 ba4722 माल सहित बरामद की। पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में थाना प्रभारी अतुल सिंह, उपनिरीक्षक सुभाष यादव,उप निरीक्षक जय कुमार, कांस्टेबल कुलदीप यादव, पियूष राव उपस्थित रहे।
