गुरसरांय(झांसी)। नगर के खेर इंटर कॉलेज के क्रीड़ा स्थल पर युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग झांसी के तत्वाधान में विधायक खेल स्पर्धा का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत ने फीता काटकर किया। इस दौरान क्षेत्र से एथलेटिक्स,कुश्ती,कबड्डी,वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। खेल उद्घाटन के बाद बोलते हुए क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत ने कहा कि प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्हें मंच प्रदान करने की जरूरत है। सरकार आज प्रतिभाओं को उभारने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। इसी के तहत यह विशाल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिससे कोई प्रतिभा किसी भी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने से वंचित न रह जाए। इसी के साथ उन्होंने कहा कि खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतिभाओं को भी एक विशाल मंच देंगे। जिससे हमारे बुंदेलखंड की प्रतिभाएं निकल कर पूरे विश्व में देश का नाम रोशन करें। भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला युवा कल्याण अधिकारी शिवराम सिंह,क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत सिंह जादौन एवं सुरेश कुमार पटेल ने खेलों के विषय मे जानकारी दी। इसके अलावा कार्यक्रम को खेर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी,विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष देवेश पालीवाल,श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश चौरसिया,रामनारायण पस्तोर, आत्माराम फौजी आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान युवा कल्याण विभाग के खेल अधिकारी एवं क्षेत्र के खेल अध्यापक विनोद कुमार,सुधीर कुमार पाठक,महेश चौरसिया उपस्थित रहे। लेखा विभाग में इंद्रभूषण द्विवेदी,दुर्गा प्रसाद,हरिशचन्द्र नायक,जितेंद्र मिश्रा रहे। संचालन आदर्श द्विवेदी चंदन ने किया। इस दौरान महावीर जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह परिहार,पूर्व अध्यापक शिवनारायण शर्मा,युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नेहिल सिंघई,कमलेश द्विवेदी,श्री कल्याण बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश द्विवेदी,पूर्व प्रधान अनिल तिवारी ,गोविंद प्रताप सिंह,अवधेश सिंह फौजी,आत्माराम फौजी,आशुतोष शर्मा,द्वारिका प्रसाद भगतजी,विजय सिंह अस्ता,मुन्नी दाऊ,जितेंद्र कुशवाहा,सहित तमाम अधिकारी एवं भाजपा नेता उपस्थित रहे।
