गुरसरांय(झांसी)। समीपस्थ ग्राम बंकापहाड़ी में मऊरानीपुर विधायक प्रतिनिधि पप्पू सेठ ने गांव वासियों को बड़ी सौगात सामुदायिक भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कर दिया है। सामुदायिक भवन का निर्माण 27 लाख रुपए की लागत से होगा। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपना दल एस महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा ने कहा कि विधायक रश्मि आर्य ने अपने कार्यकाल में मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार समाचार से लेकर सड़क,पेयजल किसानों को पेयजल की मजबूत व्यवस्था बनाने से लेकर हर आम व खास लोगों के लिए अपनी निधि से बढ़कर विधि का उपयोग कर बुंदेलखंड में विकास का ऐतिहासिक परचम फहराया है। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की सत्ता व संगठन में सशक्त भागीदारी को लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं को अपना दल संगठन की जिम्मेदारी विधायक प्रतिनिधि पप्पू सेठ के समक्ष नियुक्ति पत्र और माल्यार्पण कर सौंपी। इस दौरान प्रदेश के शिक्षित अनुभवी ऐतिहासिक प्रधान इंजीनियर रामस्वरूप सिंह घोष ने कहा कि विधायक रश्मि आर्य ने गांव से लेकर पूरे विधानसभा क्षेत्र में जो विकास कार्य किए हैं उनकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है और आने वाले समय में जन-जन के सहयोग से मऊरानीपुर विधानसभा शिक्षा विकास रोजगार की अग्रिम पंक्ति में खड़ा होगा। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि पप्पू सेठ ने मऊरानीपुर क्षेत्र मे विधायक रश्मि आर्य के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों के बारे में ए टू जेड जानकारी देते हुए बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर में 2 करोड़ रूपया विधायक निधि से देकर जिले का मॉडल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इमरजेंसी वार्ड विकसित किया गया है इसमें निधि और विधि का उपयोग कैसे करना है इसका सदुपयोग करके मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र की सर्वाधिक आबादी के लिए बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं का जन-जन को लाभ मिलेगा वही मऊरानीपुर से पूँछ तक और बघेरा से बैंदा तक सहित कई करोड़ रुपए की लागत से सड़कों को बनवाकर आवागमन को सुलभ बनाया गया है साथ ही गाँव-गाँव और गली-गली सड़को से लेकर विवाहघरों गौशालाओं के निर्माण,देश की गौरवगाथा लिखने वाले महापुरुषों की प्रतिमाएं व स्वागत द्वार लगवाकर,बनवाकर देश की संस्कृति और देश के महापुरुषों के पदचिन्हों पर हम सब चल सके व आने वाली पीढ़ी अपने इतिहास को याद रखे के लिए बड़े काम जन-जन के सहयोग और मार्ग निर्देशन में किए गए है उन्होंने जल्द ही गुरसरांय से बैंदा तक सड़क चौड़ीकरण कराए जाने हेतु शासन में प्रस्ताव रखा है और इस संबंध में शासन ने 38 करोड़ रूपया की स्वीकृति भी दे दी है। और इस काम को जल्द से जल्द चालू कराया जा सके को लेकर हमारा पूरा प्रयास रहेगा ताकि झाँसी जिले की मऊरानीपुर-गरौठा दो विधानसभा क्षेत्र और झाँसी-जालौन दो लोकसभा क्षेत्र के साथ-साथ मध्यप्रदेश का यूपी के इस बॉर्डर खिरियाघाट होते हुए मध्यप्रदेश के भांडेर आदि क्षेत्र के लिए रास्ता सुलभ तो होगा ही एरच डिफेंस कॉरिडोर उद्योग क्षेत्र से भी व्यापारियों से लेकर आम जनता व युवाओं आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह मार्ग सबसे सुगम होगा। कार्यक्रम के समापन दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शिक्षक जितेंद्र पटेल ने कहा कि पूरे क्षेत्र में जिन युवाओं को व बच्चियों ने गणित विषय से इंटरमीडिएट किया है और वह आईआईटी की परीक्षा का फॉर्म भरना चाहते हो उन्हे मेरी ओर से फॉर्म भरने की पूरी फीस दी जावेगी और ऐसे छात्र किसी भी समय में खेर इंटर कॉलेज गुरसरांय में मुझसे संपर्क कर सकते हैं इसको लेकर मौके पर उपस्थित जन समुदाय ने तालियां बजाकर स्वागत किया। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजा नरेंद्र सिंह बंकापहाड़ी,धर्मपाल निरंजन,राघवेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला,विजय बरार,राकेश जैन,दिनेश सहगल,राजेश आर्य,भूपेंद्र भसनेह,शिवदयाल अहिरवार प्रधान प्रतिनिधि घुरैया,अरविंद कुमार रावत प्रधान मेंगांव,प्रिंस आर्य,सूरज पटेल,प्रेमनारायण तिवारी सहित हजारों की संख्या में जनसभा में महिला-पुरुष-बच्चे-बूढ़े जवान मौजूद रहे।
