गुरसरांय (झांसी)। 7 नवंबर शुक्रवार को नगर के खेर इंटर कॉलेज बालिका विभाग गुरसरांय में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गुरसरांय ब्लॉक,बामौर ब्लॉक, बंगरा ब्लॉक,मऊरानीपुर ब्लॉक,नगर पालिका परिषद गुरसरांय,नगर पंचायत गरौठा व नगर पंचायत रानीपुर सहित कुल 103 जोड़ों ने फेरे लिए।कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्ग के लोगों की मदद को साथ खड़ी है।सामूहिक विवाह के आयोजन से लोगों का खर्चा बचता है,और लोगों में प्रेम सौहार्द की भावना का उदय होता है।उन्होंने सभी नव जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके जीवन की मंगलकामना की।विशिष्ट अतिथियों में चेयरमैन गुरसरांय जयपाल सिंह उर्फ राजू चौहान, चैयरमैन गरौठा अरुण कुमार मिश्रा,ब्लॉक प्रमुख गुरसरांय टीकाराम पटेल, ब्लॉक प्रमुख बामौर चंद्रभान, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि केशव सिंह परिहार कुरैठा,आदि ने भी अपना आशीर्वचन दिया।अतिथियों का स्वागत खण्ड विकास अधिकारी गुरसरांय सौरभ सिंह,खण्ड विकास अधिकारी बामौर गौरव कुमार,जिला समाज कल्याण अधिकारी झांसी ललिता यादव, वरिष्ठ सहायक जिला समाज कल्याण कार्यालय झांसी मनोज कुमार, सहायक ग्राम्य विकास अधिकारी बामौर मनीष निरंजन ने किया।कार्यक्रम में खेर इंटर कॉलेज एवं मां शारदा संगीत विद्यालय की छात्राओं एवं कलाकारों ने सरजू शरण पाठक एव देवेन्द्र घोष के निर्देशन में शिवानी यादव ने मंगल गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर भाव विभोर किया।कलाकारों में ऑर्गन पर अंकित पटेल,तबला पर अंकुल पटेल,हारमोनियम पर ब्रजेश कुमार के साथ समीक्षा अग्रवाल,आरुषि,मुस्कान,सोनिया परिहार,वंदना कुशवाहा, पटेल आदि ने सरस्वती वंदना स्वागत गीत की शानदार प्रस्तुति दी।कलाकारों को विधायक द्वारा सम्मानित किया गया।संचालन अनंतदेव शर्मा ने किया।अंत में कार्यक्रम की संयोजिका जिला समाज कल्याण अधिकारी झांसी ललिता यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।थानाध्यक्ष अमीराम पुलिस बल के सुरक्षा में तैनात रहे। इस मौके पर एडीओं समाज कल्याण अधिकारी गुरसरांय अनुज पाठक, एडीओ समाज कल्याण अधिकारी बंगरा निखिल तिवारी,एडीओं समाज कल्याण अधिकारी बामौर कुमकुम उदैनिया,
एडीओ संतोष कुमार ,एडीओं आई एसबी कृष्ण मुरारी विद्यार्थी,एडीओं पंचायत गुरसरांय मुहम्मद हनीफ ,एडीओं पंचायत बामौर बाबू सिंह, प्रधानाचार्य धन प्रकाश तिवारी, वरिष्ठ लिपिक नगर पालिका परिषद गुरसरांय सोनू बख्शी व गुरसरांय और बामौर के ग्राम विकास अधिकारी विनीत विश्वकर्मा,सुनील तिवारी,महेंद्र चौधरी,शिव प्रताप पटेल,देवेंद्र कुमार,रविंद्र निरंजन,रामप्रकाश निरंजन,श्लोक सिंह,प्रदीप सोनी, नितिन कुमार,भरत व्यास,महीपत सिंह निरंजन,अतुल भारद्वाज,रजत अग्रवाल,दरयाव सिंह,ओमप्रकाश निरंजन,दीक्षा यादव,रुचि मौर्य,शिवम बाबू अंकुर द्विवेदी,दीपू महाराज सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

शारदा संगीत विद्यालय के कलाकारों की प्रस्तुति से भक्तिमय हुआ माहौल
खेर इंटर कॉलेज गुरसरांय और माँ शारदा संगीत विद्यालय के प्रमुख पंडित सरजू शरण पाठक के निर्देशन में बुंदेलखंड और प्रदेश की शिवानी यादव द्वारा बेहतरीन मंगल गीतों की प्रस्तुति से पूरा पंडाल और परिसर भक्तिमय में हो गया जब यह मंगल गीत का गायन हो रहा था तो बर वधू पक्ष से बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने भी गीत को गाकर दोहराया और माहौल पूरी तरह से लग रहा था की गुरसरांय का खेर इंटर कॉलेज का बालिका विभाग आज अयोध्या धार्मिक नगरी बन गया हो।
