समथर (झांसी)- विगत दिन वृहस्पतिवार रात्रि में समथर क्षेत्र के ग्राम चिरगांव खुर्द निवासी कालीचरण चरण पुत्र शीतल परिहार के बाड़े में बने कच्चे मकान के छान छप्पर में बिजली के शार्ट शर्किट से आग लग जाने से सब कुछ जल कर खाक हो गया और एक भैंस के बच्चे की मृत्यु हो गई और वहीं भैंस भी आग में झुलस गई।बताया जाता है कि आग इतनी फैल गई कि आग पर नियंत्रण करना मुश्किल हो गया।आग की खबर सुनते ही गांव व आस पास के लोग वहां पहुंचे और आग बुझाई।परिजनों ने लोगों की मदद से बड़ी मसक्कत से आग बुझाई। परिजनों ने इसकी सूचना समथर थाना पुलिस को दी। सूचना पाते ही थाना प्रभारी अतुल सिंह पुलिस दल वल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि बिजली के शार्ट सर्किट से छप्पर में आग लगने से घर में रखा भुसा और खाने की सामग्री सब जल खाक हो गई। वहीं आग की लपेट में आकर एक भैंस के बच्चे की मौत हो गई। और भैंस आग में झुलस गई। सूचना पाते ही सुवह उपजिलाधिकारी मोंठ अवनीश कुमार तिवारी के निर्देशानुसार नायब तहसीलदार घटना स्थल पर पहुंचे और निरीक्षण कर घटना की पूर्णजानकारी ली। परिजनों ने घटना की पूर्ण जानकारी देते हुए। उनसे शासन द्वारा राहत धनराशि दिलाने की गुहार लगाई। नायब तहसीलदार ने पीड़ित को सांत्वना देते हुए शासन द्वारा हर सम्भव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
