गुरसरांय (झांसी)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के आदेशानुसार शुक्रवार सुबह 10 बजे थाना गुरसरांय परिसर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर थाना प्रभारी गुरसरांय अमीराम सिंह की अध्यक्षता में थाने के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। पूरे परिसर में देशभक्ति की भावना और उत्साह का माहौल छा गया।थाना प्रभारी ने इस अवसर पर कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं बल्कि यह हमारी आज़ादी, एकता और राष्ट्र गौरव का प्रतीक है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और देशभक्ति के साथ करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों ने राष्ट्र भक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर गीत गाया और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
