गुरसरांय (झांसी)। बुंदेलखंड विकास निधि राज्यांश योजना वर्ष 2024-2025 के अंतर्गत ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा बनाये जाने वाले समुदायिक भवन का शिलान्यास एवं भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत द्वारा विकासखण्ड बामौर की ग्राम पंचायत मडो़री में किया गया।आचार्य राज कुमार रिछारिया द्वारा वैदिक मंत्रों से पूजन कराया गया।भूमि पूजन के बाद मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि सामुदायिक भवन के निर्माण से ग्राम वासियों को शादी एवं अन्य कार्यक्रम करवाने में सुविधा होगी।उन्होंने कहा कि सड़क,बिजली ,पेयजल की समस्या से लोगों को राहत मिली है।उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र की जनता की समस्याओं के लिए हमेशा प्रयासरत रहते है।उन्होंने कहा कि यहां का सामुदायिक भवन एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत हो।विशिष्ट अतिथि विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव ने कहा कि गरौठा विधानसभा में विकास की गंगा बह रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नेहिल सिंघई ने कहा कि विधानसभा गरौठा में सड़कों का जाल बिछा दिया गया,वहीं अनेक पुलों का निर्माण किया गया।उन्होंने मांग की है कि एरच में बन रहे डिफेंस कॉरिडोर में क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिले।अतिथियों का स्वागत ग्राम प्रधान रमाकांत पटेल ने किया।संचालन वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार डॉ सुकदेव व्यास ने किया।अंत मे पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण नायक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।इस मौके पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता परवेज खान,सहायक अभियंता तीर्थराज यादव, पूर्व प्रधान जखौरा अनिल तिवारी, पूर्व प्रधान वीरपुरा हर प्रसाद पटेल, क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज शर्मा,रामेश्वर दयाल अग्रवाल,अबध किशोर रिछारिया, कैलाश नारायण उपाध्याय, विजय सिंह अस्ता,नरेंद्र कुशवाहा, राजेंद्र मिश्रा,गौरव खरे,लक्ष्मण सिंह अस्ता,नितिन साहू,बंटी जैन ठेकेदार,विधायक प्रतिनिधि ललित पटेल,हरिओम पटेल, लालाराम कोरी,रघुनाथ पटेल, मन्नी सेठ,बब्लू पटेल सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे।
