गुरसरांय (झांसी)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की 7 नवंबर शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे से खेर इंटर कॉलेज गुरसरांय (बालिका विभाग) में शहनाई बजेगी और बारातियों से लेकर धरातियों के स्वागत में कोई कमी ना रह जाए। 6 नवंबर गुरुवार को जिले से लेकर विकासखण्ड के आला अधिकारी विवाह स्थल की तैयारी में जुटे रहे बताते चलें आज 7 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत झांसी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों और टाउन क्षेत्रों के कुल 132 शादियां जिसका विवरण इस प्रकार है गुरसरांय ब्लॉक से 30, बामौर ब्लॉक से 46, और मऊरानीपुर ब्लॉक से 16, बंगरा ब्लॉक से 35 तो टाउन क्षेत्र गुरसरांय 02, गरौठा से 02, रानीपुर से 01 शादी आज 7 नवंबर को प्रातः 9:00 बजे प्रारंभ होगी।जिसको लेकर जिले से जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव,खण्ड विकास अधिकारी गुरसरांय सौरभ सिंह,खण्ड विकास अधिकारी बामौर गौरव कुमार, प्रधानाचार्य खेर इंटर कॉलेज गुरसरांय धन प्रकाश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य/शिक्षक जितेंद्र पटेल, वरिष्ठ सहायक जिला समाज कल्याण कार्यालय झांसी मनोज कुमार,एडीओं समाज कल्याण अधिकारी गुरसरांय अनुज कुमार पाठक,एडीओं समाज कल्याण अधिकारी बंगरा निखिल तिवारी, संगीत विभाग अध्यक्ष पंडित सरजू शरण पाठक सहित जिला मुख्यालय से लेकर बामौर, गुरसरांय विकासखण्ड के अधिकारी सहित शादी समारोह में कोई कोर कसर बाकी ना रह जाए को लेकर बुंदेली गीतों की बौछार हो सके और शादी समारोह का लुक अपने में यादगार बन सके को लेकर विभिन्न क्षेत्र के जानकार लोग तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे रहे।
